Shamli News: छात्राओं को भूजल संरक्षण व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 की दी जानकारी
शामली, जुलाई 18 -- Shamli News: शामली। भूजल सप्ताह के तहत शुक्रवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को जल संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जल बचाने का संकल्प दिलाने के साथ वर्षा जल संचयन और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदेश सरकार के निर्देश एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अर्बन कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार ने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर वीना अग्रवाल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को 16 से 22 जुलाई तक मनाए जा रहे भूजल सप्ताह की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान जल संरक्षण शपथ, वर्षा जल संग्रहण दिवस, भूजल संवर्धन दिवस, जल स्रोत स्वच्छता दिवस, जनजागरूकता रैली एवं संवाद, जल संरक्षण कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.