शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: घर से अचानक लापता हुए 13 वर्षीय किशोर को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मोहल्ला गुलशन नगर निवासी नूरहसन का 13 वर्षीय बेटा शोएब गुरुवार को अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने इमामगेट चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने पुलिस टीम के साथ किशोर की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने तलाश करते हुए शिकायत मिलने के करीब छह घंटे के भीतर रात लगभग 12 बजे किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पिता नूरहसन और माता फात्मा चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभा...