शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: चौसाना। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात बदमाशों ने गंगारामपुर गांव में किसान के खेत पर लगे 25 एचपी के ट्रांसफार्मर को खंभे से नीचे उतार लिया और उसे खोलकर अंदर से कीमती मशीनरी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। गंगारामपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र सुखबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात बदमाशों ने उसके खेत पर लगे 25 एचपी के ट्रांसफार्मर को खंभे से नीचे उतार लिया। इसके बाद ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें लगी कीमती मशीनरी और अन्य सामान निकाल लिया। शनिवार को खेत पर पहुंचने पर ट्रांसफार्मर का केवल खोका पड़ा मिला। पीड़ित किसान ने मामले की सूचना पुलिस और विद्युत विभाग को दी। चौसाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रव...