शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: चौसाना। सोमवार सुबह चौसाना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले करीब एक सप्ताह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत मिली। तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण आमजन बेहाल थे, वहीं किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि खेतों में खड़ी फसलों पर गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा था। वैसे तो बीते तीन दिनो से लगातार आसमान मे मेघो का जमावडा बना हुआ था,लोगो को उम्मीद थी कि बारिश की कुछ बूॅदे बरसे तो उमसभरी गर्मी राहत दें। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सुबह से छाए बादल, रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश लेकिन मेघ आकर चले जाते थे। सोमवार की सुबह मे ही काले काले मेघो ने आसमान को अपने आगोश मे ले लिया था। जिसके बाद तीन घंटे तक जमकर बारिश हुई और प्रत...