शामली, जुलाई 4 -- Shamli News: चौसाना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौसाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 238 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसके नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को चौसाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम चौसाना निवासी उस्मान पुत्र नूरदीन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 238 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना झिंझाना में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया ज...