शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: गांव भैंसवाल के ग्रामीणों ने चौपाल एवं बारात घर पर कब्जा कर उसे ग्राम पंचायत सचिवालय बनाए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान वर्षों से समाज के सार्वजनिक कार्यों और सामूहिक आयोजनों के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव भैंसवाल, थाना गढ़ीपुख्ता स्थित चौपाल की भूमि पर ग्राम पंचायत सचिवालय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि उक्त भूमि से संबंधित उनके पास पक्के अभिलेख और प्रमाण उपलब्ध हैं।ग्रामीणों के अनुसार इस स्थान पर वर्ष 1981 से बारात घर संचालित है, जहां गांव के चार मोहल्लों की बारातें ठहरती हैं तथा विभिन्न सामाजिक और सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आरो...