Shamli News: चौकी प्रभारी के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण, एक नवंबर को प्रदर्शन की तैयारी
शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: चौसाना चौकी प्रभारी राहुल कुमार पर ज्ञापन देने पहुंचे संभ्रांत लोगों के साथ अभद्रता करने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामले में प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान नेता यशपाल सिंह और नेपाल सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में बैठकें कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और एक नवंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। आंदोलन को लेकर किसान संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। किसान नेताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर चौकी प्रभारी के कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ज्ञापन देने पहुंचे लोगों के साथ पुलिसकर्मियों का व्यवहार मर्यादित होना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.