शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: शामली। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने गुरुवार को शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो वार्डों में कुल नौ सफाई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए ईओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि शहरवासी नगर पालिका का सहयोग करें और गंदगी न फैलाने का संकल्प लें, तो स्वच्छ शामली, सुंदर शामली और स्वस्थ शामली का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन, ईओ विनोद कुमार सोलंकी और सफाई निरीक्षक अनिल कुमार वार्ड संख्या-20 काका नगर पहुंचे। यहां 11 सफाई मित्रों में से काशी, बबीता, ज्योति, रुकम...