Shamli News: चिकित्सक के बिना आरोग्य मेला, एक फार्मासिस्ट के भरोसे 109 मरीजों का उपचार
शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसाना में आयोजित आरोग्य मेला रविवार को केवल एक फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित हुआ। चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ा। ऐसे में आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फार्मासिस्ट अरविंद के अनुसार, आरोग्य मेले में कुल 109 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें एलर्जी, एसिडिटी, शुगर और बुखार से पीड़ित मरीज शामिल थे। सबसे अधिक संख्या खांसी-जुकाम के मरीजों की रही। फार्मासिस्ट ने मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएं दीं। हालांकि, चिकित्सक की गैरमौजूदगी के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।प्राथमिक यह भी पढ़ें- Fatehpur News: हड़ताल के बीच डॉक्टरों ने संभाली आरोग्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.