Shamli News: चिकित्सक की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला
शामली, नवम्बर 22 -- Shamli News: थाना भवन नगर के अग्रवाल कॉलोनी में स्थित एक मकान में किराए पर रह रही एक महिला का पंखे से फांसी लगा शव मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि महिला डिप्रेशन में थी जो गत कई माह से किसी से भी बातचीत नहीं करती थी। थाना भवन नगर के मोहल्ला अग्रवाल कॉलोनी में स्थित अमर गोयल के मकान में ग्राम खेड़ा भाऊ ऊन निवासी दंत चिकित्सक मनीष अपने परिवार पत्नी ज्योति 34 वर्ष व पुत्र शिवाय 6 वर्ष के साथ किराये पर रहते है। मनीष नगर में विगत 7 वर्षों से अरशद मार्किट में दंत चिकित्सक के रूप में काम करते है। मनीष की पत्नी ज्योति भी अक्सर उनके साथ क्लीनिक पर काम करती रहती थी। मनीष ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे मनीष क्लीनिक से खाना खाने के लिए घर आया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.