शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: ग्राम पंचायत गुजरपुर के मजरा रामनगर में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार-पांच वर्षों से गली में पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और कई बार पानी घरों तक पहुंच जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पानी की निकासी के रास्ते पर मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और गली में लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। पिछले शनिवार को भी एसडीएम को लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर शिकायतों को गं...