शामली, अक्टूबर 8 -- Shamli News: जलालाबाद। नगर के रामनगर स्थित रामलीला भवन में चल रही आदर्श श्रीरामलीला के मंचन में भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के बाल स्वरूप की क्रीड़ा का मनोहारी मंचन किया गया। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के बाल रूप में कलाकारों ने अपनी मासूमियत, चंचलता और भावपूर्ण अभिनय से मंच पर अयोध्या के राजमहल के बाल्यकालीन वातावरण को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान चारों भाइयों को एक साथ खेलते, आपस में स्नेह करते और बाल सुलभ क्रीड़ाएं करते दिखाया गया। कभी चारों भाई एक-दूसरे के साथ खेलते नजर आए तो कभी उनकी नटखट हरकतों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। बाल स्वरूप में कलाकारों की चंचल अदाओं पर रामलीला मैदान तालियों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: अवतरित हुए रघुराई, जयघोष से गूंजा नगरचारों भाइयों की बाल लीला भाइयों के प्रेम ने जी...