Shamli News: चरथावल बस स्टैंड पर यातायात पुलिस का अभियान
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: थानाभवन। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शामली यातायात पुलिस ने कस्बे के चरथावल बस स्टैंड पर विशेष अभियान चलाया। यातायात प्रभारी निधि चौधरी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों के चालान काटे। वहीं, बिना हेलमेट बाइक और स्कूटी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना बेहद जरूरी है। यातायात न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.