Shamli News: चढ़ाव गांव में दीवार कूदकर घर में घुसे चोर, एक लाख की नकदी और सामान चोरी
शामली, अक्टूबर 20 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोर घर की दीवार कूदकर अंदर घुसे और ऊपर बने कमरे में रखे इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे, प्रेस तथा एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव चढ़ाव निवासी शुभम चौहान पुत्र जयवीर चौहान ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर उनके घर की दीवार कूदकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोर घर के ऊपर बने कमरे में पहुंचे। आरोप है कि वहां रखे बिजली के इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे, प्रेस और एक लाख रुपये की नकदी को चोरी कर लिया गया। वारदात को अंजाम देने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.