शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: कछुआ चाल से चल रही जलालाबाद देहात की चकबन्दी प्रक्रिया मे एक बार फिर तेजी पकडने की उम्मीद जगी है। कई माह बाद फिर एक बार सुनवाई प्रक्रिया षुरू होने से वर्षों से चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सोमवार को आयोजित जनसुनवाई उम्मीद की नई किरण लेकर आई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: चकबंदी की समस्या लेकर दफ्तर नहीं जाएंगे किसान, गांव में ही होगा निस्तारणसुनवाई प्रक्रिया मोहल्ला मोहम्मदीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चकबंदी विभाग की ओर से जनसुनवाई कर किसानों की भूमि एवं चकबंदी से जुड़ी समस्याओं को सुना गया। चकबंदी अधिकारी राजीव राणा द्वारा आयोजितं हुई सुनवाई में 53 खातों के विभाजन से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि लंबित चकबंदी प्रक्रिया को जल्द पूरा कर...