Shamli News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में मुकदमा
शामली, सितम्बर 29 -- Shamli News: कैराना। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत आधा दर्जन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया। मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी दिलशाद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 23 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसके 14 वर्षीय भाई की बच्चों के साथ कहासुनी हो गई थी। उसका भाई बहन अरबिना के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां मुन्ना, अहसान, उस्मान, अन्ना, वाजिद व मोहसिना घुस आए, जिन्होंने अभद्रता करते हुए अरबिना व अरमान के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आरिफ व उसकी भांजी तबस्सुम आई, तो उन्हें भी पीटा गया। मारपीट में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से रेफर किया गया। बाकी मामूली रूप से घायल हुए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।चोरी की रिपोर्ट दर्जकैराना। विद्यालय में चोरी के मामले में पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.