शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: कैराना। घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गांव तितरवाड़ा निवासी सादा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके मकान के सामने सोनी की दुकान व मकान है। कुछ दिन पूर्व सोनी ने उनके साथ मारपीट की थी, जिस पर उन्होंने कोतवाली में तहरीर दे दी थी। उसके बाद से आरोपी उनके साथ रंजिश रखते थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विपक्षी कौसर, सोनी, सिददा, कल्लू, महिला परवीन, रेशमा व सनव्वर हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके बेटे जावेद, बेटी सना और पत्नी सलमो के ऊपर हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Shamli News: संघर्ष में एक पक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा शोर-शराबा होने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोप...