Shamli News: घरेलू विवाद में महिला ने पति समेत तीन पर मारपीट का आरोप, तहरीर दी
शामली, जुलाई 26 -- Shamli News: थाना क्षेत्र के गांव डूडूखेड़ा निवासी एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि 19 जुलाई को मायके पक्ष के लोग हालचाल लेने ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिला और उसके भाई को चोटें आईं। पीड़िता ने थाना कांधला में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला पंजीकृत कार्यवाही शुरू करदी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.