Shamli News: घने बादल छाने से जगी उम्मीदें टूटीं बिना बरसे लौटे बादलों ने किसानों को किया मायूस
शामली, जुलाई 18 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज ने क्षेत्रवासियों और किसानों को तगड़ा झटका दिया। दोपहर करीब दो बजे आसमान में अचानक उमड़े काले-घने बादलों को देखकर जहां लोगों के चेहरे खिल उठे थे। वहीं कुछ ही देर में बिना बरसे ही बादलों के लौट जाने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। देर शाम तक लोग उमस भरी भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप और उमस के कारण आम जनजीवन त्रस्त है। शुक्रवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। बादलों की गड़गड़ाहट सुनकर किसानों और ग्रामीणों को उम्मीद बंधी कि अब इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल के साथ बारिश के आसार ग्रामीण और किसान घरों से बाहर निकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.