शामली, सितम्बर 8 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर स्थित गोशाला के पास पानी से भरे गड्ढे में चार-पांच संरक्षित पशुओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। शवों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शवों को गड्ढे में मिट्टी से दबवा दिया। कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि मंगलवार को गांव हसनपुर के निकट गहरे गड्ढे में भरे पानी में संरक्षित पशुओं के शव पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जानकारी मिलते ही गोरक्षा दल के प्रमुख मनीष, राष्ट्रीय बजरंग दल के जस्सू, सनातन हिंदू परिषद गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशु शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन...