शामली, नवम्बर 10 -- Shamli News: शामली। गोवर्धन पूजा पर्व जिलेभर में भक्तिभावना व धूमधाम के साथ मनाया गया। घरों व गऊशालाओं में गाय के गोबर का गोवर्धन बनाया गये। गो पूजा करते हुए अन्नकूट का छप्पन भोग लगाया गया। देर शाम गोशाला में विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया। गोवर्धन पूजा को लेकर घरों में गोबर के गोवर्धन बनाकर पूजा अर्चना की गई। शहर के कस्बा बनत स्थित वृहद गोशाला में गोवर्धन पूजा पर गाय के गोबर से गोवर्धन बनाये गए थे। जिसमें गोशाला संचालक दिनेश कुमार ने पूजा अर्चना कराई। सबसे पहले उन्होंने सभी गोवंशों को गुड, चना, आहार दाल, खिलाकर गो पूजन किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: जिलेभर में घर-घर विराजे गोवर्धन, भक्तिभाव से हुआ पूजन गोपूजन के बाद गोवर्धन जी की महिमा पर प्रकाश डाला तथा पूजन किया। देर शाम तक ग...