शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: चौसाना। गोल्ड की पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों और सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की वंशिका ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और कक्षा छह की इशानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक संदीप सैनी ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास निखरता है। कार्यक्रम में शिक्षक कमल, रेखा, रविन्द्र, राधिका, रीतू, सीमा और पारूल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: राखी मेकिंग प्रतियोगिता में शादान प्रथम रहा यह भी पढ़ें- Ram...