Shamli News: गोमांस प्रकरण में मुगल गार्डन संचालक की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर
शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: गोमांस प्रकरण में जेल में बंद मुगल गार्डन संचालक की जमानत याचिका हाईकोर्ट से मंजूर कर ली गई है। 18 जून की रात पुलिस ने गांव खुरगान यमुना नदी किनारे छापा मारकर गोवंशीय पशु का कटान पकड़ा था। बाद में पुलिस ने मोहल्ला रेतावाला में मुगल गार्डन पर छापा मारा था। मुगल गार्डन में मोहल्ला छडियान निवासी फरमान की वलीमे की दावत के लिए गोमांस से खाना बनाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दूल्हे फरमान और उसके मामा सलमान को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों आरोपियों के साथ ही मुगल गार्डन संचालक हाजी अनीस, दूल्हे के पिता फुरकान, हलवाई खलील फरीदी सहित कुल नौ आरोपियों को जेल भेजा गया था। बाद में जेल में बंद आरोपियों ने अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी। जहां से छह आरोपियों की जमानत खारिज हो गई थी। इसके बाद जेल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.