शामली, जुलाई 30 -- Shamli News: शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने की, जबकि संचालन ब्रिजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया गया। इस अवसर पर आचार्य पुष्पेंद्र कुमार ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक है। इस दिन विद्यार्थी अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके ज्ञान, मार्गदर्शन और शिक्षाओं का सम्मान करते हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: गुरु के मार्गदर्शन से ...