शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: शामली। भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को ग्राम भनेड़ा उद्दा की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामभूल सिंह पुंडीर के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में ग्राम सचिव ललित कुमार पर लापरवाही और समस्याओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए गए। ज्ञापन में कहा गया कि गांव में नालों की नियमित सफाई नहीं होने से जलभराव की स्थिति बनी रहती है। सरकारी नल खराब पड़े हैं और चालू नलों से पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। गांव की अधिकांश गलियों की लाइटें खराब होने से रात में अंधेरा रहता है। आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की शिकायत भी की गई। किसानों ने गांव के सचिवालय भवन के जर्जर होने और कई स्थानों से भवन का हिस्सा टूटकर गिरने की बात कही। इसके अलावा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर च...