Shamli News: गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि- डीएम
शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: शामली। कलेक्ट्रेट प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। डीएम ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम में डीएम आलोक यादव, एडीएम सत्येंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्याम नारायण शुक्ला और अरविंद कुमार तृतीय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में खादी प्रदर्शनी भी लगाई गई। यह भी पढ़ें- Shamli News: रॉक गोल्ड एकेडमी में गांधी-शास्त्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.