Shamli News: गश्त के दौरान 10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
शामली, जुलाई 2 -- Shamli News: चौसाना पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पठानपुरा मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान चौसाना निवासी तौसीन पुत्र इन्सार उर्फ बोला के रूप में हुई।तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने नियमानुसार शराब का नमूना जांच के लिए सुरक्षित किया तथा शेष शराब को सील कर कब्जे में ले लिया।मामले की विवेचना कर रहे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.