शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे ग्रामीणों को शुक्रवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से बड़ी राहत मिली। अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज फुहारों ने न केवल वातावरण में ठंडक घोल दी, बल्कि लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भी निजात दिलाई। गांव हसनपुर लुहारी मे पिछले दो दिनों से आसमान में काले बादल तो घुमड़ रहे थे।लेकिन बिना बरसे ही लौट जाते थे। लगातार बढ़ती गर्मी से लोग बेहद परेशान और बेहाल थे। शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और बच्चों व युवाओं ने बारिश का जमकर आनंद लिया। बारिश की खास बात यह रही कि एक तरफ जहां झमाझम पानी बरस रहा था। वहीं दूसरी ओर आसमान में सूर्य देव की चमक भी दिखाई देती रही। इस सुहावने और अनोखे दृश्य का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। बा...