Shamli News: गर्मी के साथ हवा में नमी से बढ़ी उमस ने बढ़ाई बैचेनी
शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: शामली। बारिश के बाद गत तीन दिनों से मौसम साफ होने से जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। बाजारों, कार्यालयों और घरों में उमस के चलते लोग बेचैन हैं। ऊपर से बार-बार हो रही बिजली की ट्रिपिंग ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। कूलर और पंखे बंद होते ही घरों के अंदर घुटन बढ़ रही है। जिले में तीन दिन पहले लागातार हुई बारिश के बाद वातारण में नमी अधिक होने से उमस बढ़ गयी है। सुबह से उमस भरी गर्मी का प्रकोپ शुरू हो गया। अधिकतम तानमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि आद्रता 80 प्रतिशत रही। ऐसे में शरीर का पसीना सुखने का नाम नहीं ले रहा है। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में कठिनाई होती है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.