शामली, अक्टूबर 7 -- Shamli News: शामली। सीएचसी शामली में गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। महिला रोग विशेषज्ञ डा. विजेन्द्र कुमार ने महिलाओं को गर्भावस्था के तीनों ट्राइमेस्टर में आवश्यक जांच और सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले ट्राइमेस्टर में खून, पेशाब, वायरल आदि की जांच के साथ डेटिंग अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। 11 से 13 सप्ताह के बीच एनबी/एनटी अल्ट्रासाउंड से बच्चे में जन्मजात विकृति का पता लगाया जा सकता है। दूसरे ट्राइमेस्टर में 18 से 20 सप्ताह के बीच टीफा जांच कराने की सलाह दी गई, जिससे बच्चे में जन्मजात असामान्यता का पता चलता है। तीसरे ट्राइमेस्टर में 28 से 32 सप्ताह के बीच डिप्सी जांच से गर्भावस्था में शुगर की स्थिति का पता लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि पति का रक्त समूह निगेटिव होने की स्थिति ...