शामली, अक्टूबर 16 -- Shamli News: शामली। सोशल मीडिया पर 13 किसानों की ओर से हाईकोर्ट में गन्ना बकाया भुगतान का ब्याज नहीं लेने की मांग को लेकर वाद दायर करने संबंधी कथित दस्तावेज वायरल होने के बाद भारतीय किसान यूनियन ने इसका खंडन किया है। भाकियू ने गांव भाज्जू के दो किसानों को साथ लेकर शुगर मिल मालिकों पर फर्जी वाद दायर कराने और किसानों को बदनाम करने का आरोप लगाया। संगठन ने मामले की शिकायत एसपी से कर जांच कराने की बात कही है। शुक्रवार को शहर के धीमानपुरा स्थित भाकियू कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने बताया कि गत दिवस सोशल मीडिया पर हाईकोर्ट में दायर एक कथित वाद की सूची वायरल हुई थी। यह भी पढ़ें- Hapur News: किसानों की मांगों पर फूटा भाकियू, अराजनैतिक का गुस्सा इसमें 13 किसानों के नाम शामिल थे और गन्ने का बकाया भुगतान का ब्याज नहीं लेने ...