Shamli News: गन्ना भुगतान के ब्याज का वर्षवार विवरण की मांग को लेकर किसानों का धरना
शामली, सितम्बर 26 -- Shamli News: शामली। किसान एकता संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का गन्ना समिति में चल रहा धरना प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार 14 दिन से अधिक देरी से किए गए गन्ना मूल्य भुगतान पर मिलने वाले ब्याज का वर्षवार विवरण उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही थानाभवन चीनी मिल से किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग भी उठाई। शनिवार को गन्ना समिति में किसानों का लगातार 20वें दिन धरना जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए किसानों ने कहा कि वे सरकार की सट्टा नीति के तहत गन्ना समितियों के माध्यम से चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करते हैं, लेकिन उनका भुगतान निर्धारित 14 दिन की अवधि में नहीं किया जाता। गत 16 जुलाई के उच्च न्यायालय के आदेश में वर्ष 1996-97 से 2025-26 तक के पेराई सत्रों में 14...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.