शामली, सितम्बर 17 -- Shamli News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गंदेवड़ा संगम पर एक दिया आशीर्वाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और क्षेत्र के नागरिकों ने पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। संगम स्थल पर एक साथ जलाए गए दीपों से वातावरण रोशन हो उठा। सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Shamli News: सेवा संकल्प अभियान के तहत थानाभवन में रक्तदान शिविर आयोजित उन्होंने...