शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: थानाभवन। क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी स्थित एनएच-709ए बाइपास पर निर्माणाधीन पुल के कारण किसानों को खेतों तक आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र प्रेषित कर समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव ख्यावड़ी के पास एनएचआई (राष्ट्रीय राजमार्ग) अधिकारियों द्वारा पुल निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुल निर्माण के चलते किसानों के खेतों तक पहुंचने वाले रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे किसानों को अपने खेतों में आने-जाने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।ग्रामीणों ने कहा कि रास्ता बंद होने के कारण किसान अपने खेतों में समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिस...