शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: खोड़समा माजरा इंद्रा नगर में कोरी समाज जागृति महासंघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी कराने से जुड़े मुद्दे को भी उठाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राकेश पंवार को महासंघ का अध्यक्ष बनाया गया। कृष्णपाल बनत और रविश को उपाध्यक्ष, अमित मेहरा को सचिव, सुरेश को महासचिव, जसवीर को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सचिन और रामकुमार को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, खोड़समा निवासी प्रवीण कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इसके अलावा नितिन उर्फ पीनू को तहसील अध्यक्ष, मांगे राम को शामली प्रभारी और अभय आर्य को बौराना प्रभारी बनाया गया। बैठक में ईसम सिंह, बालसिंह, देवीसिंह, किरसनपाल और साल्हापुर न...