शामली, अगस्त 2 -- Shamli News: बाबरी। थाना क्षेत्र के रविवार को गांव बनती खेड़ा निवासी मजीद पुत्र सुक्कड़ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए शामली अस्पताल ले जाना शुरू किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मजीद की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...