शामली, अक्टूबर 7 -- Shamli News: थानाभवन। बनत निवासी बबलू पुत्र राजकुमार ने खेत मे काम करते समय अपनी हैरो मशीन खेत में ही छोड़ दी थी। बबलू का कहना है कि वह खेत में काम कर रहा था इस बीच रात में काम कर हैरो मशीन खेत में ही छोड़कर घर आया था, जब खेत में प्रातः वापस जाकर देखा तो हैरो मशीन गायब मिली। हैरो मशीन के पहियों के निशान के साथ ट्रैक्टर के निशान भी मिले। शिकायत पर पुलिस ने पुलिस ने निशानों का पीछा करते हुऐ थानाभवन तक पहुचे जहाँ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से बंधी हैरो के साथ पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को थानाभवन पुलिस को सौंप दिया गया है। पूछताछ मे आरोपी ने अपना नाम बनत निवासी प्रदीप बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...