शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: शामली। बरसात के मौसम में सांप के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर खेत और घर के बाहर सांप के काटने से युवक व युवती की हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार कर उनकी जान बचाई। कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी अफताब पुत्र नूरदीन रविवार देर शाम खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे काट लिया। अफताब के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से उसे शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- संभल में सांपों का आतंक! एक ही दिन में चार लोगों को डसा, बीते 23 दिनों में 18 को काटा चिकित्सकों ने समय पर उपचार शुरू कर उसकी हालत में सुधार किया। वहीं दूसरी घटना में बाबरी निवासी नेहा पुत्री दीपक घर...