शामली, नवम्बर 15 -- Shamli News: चौसाना। दथेडा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का आरेाप लगा है। आरोप है कि चार लोगों ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर किसान की गेहूं की खड़ी फसल नष्ट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने किसान के साथ मारपीट करते हुए उसे बंधक बना लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसान को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दथेडा निवासी तरुण कुमार पुत्र विनोद ने शिकायत में बताया कि उसने अपने भाई अरुण कुमार के साथ 14 फरवरी 2024 को ग्राम शामली शामला के रकबे में स्थित खसरा नंबर 24 में से 0.3757 हेक्टेयर भूमि विधिवत बैनामा कराकर खरीदी थी। इसके लिए नियमानुसार स्टांप शुल्क भी अदा किया गया था। तभी से दोनों भाई भू...