Shamli News: खाने में नशीला पदार्थ खिला लुटेरी दुल्हन नगदी लाखों के जेवरात लेकर फरार
शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: चौसाना। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव शामली शामला में एक नवविवाहिता पर परिवार के लोगों को खाने में नशीला पदार्थ खिला बेहोशी की हालत में 37 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गयी।पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव शामली शामला निवासी मनीष पुत्र महाराज सिंह ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी बीते जून माह में सोनभद्र जिले के पीपरी तुर्रा निवासी खुशबू पुत्री पृथ्वीनाथ के साथ हुई थी। आरोप है कि बीती रात्रि खुशबू ने सुनियोजित तरीके से परिवार के सभी लोगों को खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे माता-पिता, भाई, बहन, ताऊ-ताई समेत कई सदस्य बेहोश हो गए। पीडित पति मनीष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.