Shamli News: खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण से गांव में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: शामली। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र शामली की ओर से उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत गांव लाक में दो दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान गीता देवी ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को लेखन सामग्री भी वितरित की। खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षक लोकेश कुमार ने कृषि उत्पादों, खाद्यान्न, दलहन और तिलहन से विभिन्न प्रसंस्कृत उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी। उन्होंने चिप्स, पापड़, बड़ी आदि बनाने की विधि समझाई। पीएमएफएमई के डीआरपी बिजेंद्र गिरी ने बताया कि कम पूंजी निवेश के साथ योजना का लाभ लेकर खाद्य प्रसंस्करण की लघु इकाई स्थापित की जा सकती है। योजना के तहत परियोजना लागत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.