Shamli News: खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाकर ग्रामीण युवा बन सकते हैं आत्मनिर्भर
शामली, सितम्बर 9 -- Shamli News: शामली। ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र शामली की ओर से मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्राम अलीपुर में दो दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान पति नासिर अली ने फीता काटकर किया। नासिर अली ने कहा कि सरकार की इस योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण युवा खाद्य प्रसंस्करण की लघु इकाई स्थापित कर स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। इससे उन्हें रोजगार मिलने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सेवानिवृत्त प्रभारी सुशील कुमार सिरोही ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जागरूक किया। उन्होंने मिलावटी और अधिक रंग वाले खाद्य पदार्थों से बचने तथा साफ-सुथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.