शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: चौसाना। पांथुपूरा गांव स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में अमान्य कक्षाओं के संचालन का मामला एक बार फिर सामने आया है। शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर विद्यालय में अमान्य कक्षाओं का संचालन बंद कराने के साथ नियमानुसार जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत मे बताया कि विद्यालय में कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं संचालित किए जाने की शिकायत पूर्व में खंड शिक्षा अधिकारी से की गई थी। शिकायत पर विभाग की ओर से जांच की गई और विद्यालय संचालक को नोटिस जारी कर अमान्य कक्षाओं का संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि नोटिस जारी होने के बावजूद विद्यालय में अमान्य कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद नहीं हुआ। शिकायतकर्ता ने अब पूर्व में जार...