Shamli News: क्षेत्रीय योगासन और कुराश प्रतियोगिता में शामली का शानदार प्रदर्शन
शामली, अगस्त 26 -- Shamli News: शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय क्षेत्रीय योगासन एवं कुराश प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुराश में ब्रज प्रांत और शामली का दबदबा रहा, जबकि योगासन में साहिबाबाद और हापुड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुराश के बालक वर्ग में परमेश्वरी देवी धानुका वृंदावन के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्या मंदिर सहारनपुर ने द्वितीय और नोएडा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में अंडर-14 में सरस्वती विद्या मंदिर कोसीकलां, अंडर-17 में रतनलाल फूलकटोरी और अंडर-19 में बालिका विद्या मंदिर शामली की टीम ने प्रथम स्थान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.