Shamli News: क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर मोहल्लावासियों का हंगामा
शामली, जुलाई 18 -- Shamli News: कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क और बरसात में होने वाले जलभराव से परेशान लोगों का सब्र जवाब दे गया। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान वार्ड 03 में में वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासी किरण पाल ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.