शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: कैराना। गांव रामड़ा में सील किए गए चार क्लीनिकों पर पुन: कार्रवाई को पहुंची टीम का विरोध और अभद्रता का आरोप लगा है। सह नोडल अधिकारी ने एक नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। मवार शाम स्वास्थ्य विभाग के सह नोडल अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व गांव रामड़ा में चार क्लीनिकों को दस्तावेज नहीं होने के कारण सील किया गया था। आरोप है कि बिना अनुमति के सील तोड़ दी गई। सूचना मिलने पर वह दोबारा सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंचे। सह नोडल अधिकारी का आरोप है कि कुछ लोगों ने विरोध करते हुए अभद्रता की और हाथापाई का प्रयास किया। इस पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में चारों क्लीनिकों को पुन: सील किया गया। वहीं, मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया ...