Shamli News: क्लास रूम में फंदे पर लटका मिला स्कूल प्रबंधक का शव
शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: थानाभवन। क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ में स्थित विद्यालय के प्रबंधक का शव देर शाम स्कूल के क्लास रूम में छत के पंखे से फंदे पर लटका मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। थाना भवन क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ में स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक 35 वर्षीय अजय कुमार का शव विद्यालय में स्थित क्लास रूम के अंदर कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। स्कूल की छुट्टी दोपहर 2 बजे तक हो गई थी। शाम तक अजय कुमार की गाड़ी विद्यालय के बाहर खड़ी देख ग्रामीणों ने विद्यालय के अंदर जाकर देखा तो क्लासरूम में प्रबंधक का शव पंखे से लटका दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.