Shamli News: क्रोध और माया से बचकर आत्मा का सुधार करें श्रद्धालु-नरेश मुनि महाराज
शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: शहर के मील रोड स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थान मंदिर में आयोजित चातुर्मास के दौरान जैन स्थानक मील रोड पर नरेश मुनि महाराज ने प्रवचन करते हुए श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म, संयम और आत्म सुधार का मार्ग अपनाने का संदेश दिया। नरेश मुनि महाराज ने कहा कि प्रवचन सुनने से मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि साधु भी एक डॉक्टर की तरह होते हैं, जो शरीर का नहीं बल्कि आत्मा का उपचार करते हैं। जीवन में आत्मा का सुधार हो जाए तो व्यक्ति का जीवन आनंदमय बन जाता है। उन्होंने कहा कि तीर्थंकरों ने आत्मा की रक्षा और कल्याण का मार्ग बताया है। भगवान महावीर ने चार कषायों को जीवन की सबसे बड़ी बाधा बताया है, जो व्यक्ति को सही मार्ग से विचलित करती हैं। इनमें स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.