Shamli News: कोतवाली गेट के निकट मिला अज्ञात युवक का शव
शामली, नवम्बर 22 -- Shamli News: कोतवाली के मुख्य गेट के निकट सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया गया। रविवार प्रात: करीब सात बजे कोतवाली गेट के निकट सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां भी युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल सतीश का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.