शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: शामली। शहर का सबसे व्यस्त कैराना-पानीपत मार्ग इन दिनों बदहाल साइड पटरी के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बारिश के चलते सड़क किनारे डाली गई मिट्टी बह जाने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से स्थायी समाधान कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी नीरज गर्ग ने बताया कि कुछ समय पहले पीडब्ल्यूडी ने सड़क के बीच वाले हिस्से का निर्माण कराया था और सड़क किनारे मिट्टी का भराव कराया गया था। लेकिन बरसात के दौरान मिट्टी बह जाने से साइड पटरी पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कैराना-पानीपत रोड जिले के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। इस मार्ग पर कई बड़े विद्यालय, होटल और औद्योगिक क्षेत्र ...